BUDGET 2021: रेलवे और मेट्रो के लिए बड़ा ऐलान, अब इन राज्यों में भी दौड़ेगी मेट्रो
सोमवार, 1 फ़रवरी 2021
Comment
वित्त मंत्री निर्मला
सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि तमिलनाडु में नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट में
इकॉनोमिक कॉरिडोर बनाए जाएंगे। केरल में भी 65 हजार करोड़ रुपये के नेशनल हाइवे बनाए जाएंगे। साथ ही वित्त मंत्री ने मुंबई-कन्याकुमारी इकॉनोमिक
कॉरोडिर का भी ऐलान किया है। पश्चिम बंगाल में भी कोलकाता-सिलीगुड़ी के लिए भी
नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट का ऐलान किया है। वित्त मंत्री ने असम में अगले 3 साल में हाइवे और इकॉनोमिक कॉरिडोर का ऐलान
किया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से बजट भाषण में बताया कि राष्ट्रीय रेल योजना 2030 तैयार हो गई है। कुल 1.10 लाख करोड़ रुपये का बजट रेलवे को दिया गया है। भारतीय रेलवे के अलावा मेट्रो, सिटी बस बस सेवा को बढ़ाने पर फोकस किया जाएगा। इसके लिए 18 हजार करोड़ रुपये की लागत लगाई जाएगी। अब मेट्रो लाइट को लाने पर जोर दिया जा रहा है। कोच्चि, बेंगलुरु, चेन्नई, नागपुर, नासिक में मेट्रो प्रोजेक्ट को बढ़ावा देने का ऐलान किया गया।
यह भी पढ़ेें : टोल प्लाजा पर फिर जमा हुए सैकड़ों किसान, शुरू किया धरना प्रदर्शन
0 Response to "BUDGET 2021: रेलवे और मेट्रो के लिए बड़ा ऐलान, अब इन राज्यों में भी दौड़ेगी मेट्रो"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.