-->
दिल्ली: आज होगी मोदी कैबिनेट की अहम बैठक, मंत्रिमंडल विस्तार पर हो सकती है चर्चा

दिल्ली: आज होगी मोदी कैबिनेट की अहम बैठक, मंत्रिमंडल विस्तार पर हो सकती है चर्चा

केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल की विस्तार की अटकलों के बीच आज मोदी कैबिनेट की अहम बैठक होने वाली है। बता दें कि PM नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है। वहीं NDA को सत्ता में वापस आए दो साल हो चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में सत्ता में वापस आने के बाद मोदी कैबिनेट का ये पहला विस्तार होगा।

ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कई मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो ऐसा माना जा रहा है कि असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे कई वरिष्ठ नेताओं को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। वहीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम भी चर्चा में चल रहा है।

आपको बता दें कि शिवसेना और शिरोमणि अकाली दल के बाहर होने और जन लोकशक्ति पार्टी के रामविलास पासवान के निधन के चलते मंत्रिमंडल में कई पद खाली हैं। ऐसे में माना जा रहा है, कि एनडीए की अहम सहयोगी जनता दल-यूनाइटेड को भी कैबिनेट में जगह दी जा सकती है।


 

0 Response to "दिल्ली: आज होगी मोदी कैबिनेट की अहम बैठक, मंत्रिमंडल विस्तार पर हो सकती है चर्चा"

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article