-->
चिल्ला बॉर्डर से सामान लपेट कर घर को लौट रहे किसान

चिल्ला बॉर्डर से सामान लपेट कर घर को लौट रहे किसान

किसान ट्रैक्टर परेड के नाम पर दिल्ली में हिंसा के बाद भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष भानु ने आंदोलन खत्म कर दिया। प्रेसकॉन्फ्रेंस कर यूनियन के अध्यक्ष भानू प्रताप ने कहा कि भले ही वह केंद्र सरकार और नरेंद्र मोदी की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन दे रहे हैं। लेकिन वह देशहित के खिलाफ बिल्कुल नहीं सोच सकते।
\
भानु प्रताप सिंह ने कहा कि नोएडा चिल्ला बॉर्डर पर पिछले करीब 58 दिन से किसानों का धरना प्रदर्शन चलता रहा है। इस प्रदर्शन के दौरान हजारों किसान मौजूद रहे। लेकिन कभी भी देश विरोधी नीति नहीं अपनाई है। नोएडा पुलिस गवाह है कि हमने किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। आंदोलन समाप्ति के घोषणा के बाद चिल्ला बॉर्डर को खाली किया जा रहा है।



 

0 Response to "चिल्ला बॉर्डर से सामान लपेट कर घर को लौट रहे किसान"

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article