-->
सिंधी समाज ने रामलला मंदिर के लिए दिया 200 किलो चांदी का दान

सिंधी समाज ने रामलला मंदिर के लिए दिया 200 किलो चांदी का दान

विश्व सिंधी सेवा संगम संगठन से जुड़े कई देशों के सिंधी समाज के लोगों ने रामलला के मंदिर के लिए चांदी की 200 ईंट दान की, हर ईंट का वजन एक किलो है। दान से पहले चांदी की ईंटों से भरे बक्से सिर पर रख कर लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाये और रामलला के दर्शन किये। अयोध्या में विश्व सिंधी सेवा संगम संगठन के भारत के अलावा नेपाल समेत कई देशों के सिंधी समाज के प्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद रहे।

भाजपा के पूर्व विधायक विजय जौली ने कहा कि अयोध्या आने पर 1992 की घटनाएं मस्तिष्क में चलने लगती हैं। पूर्व विधायक विजय जौली ने कहा कि 28 साल के बाद वो फिर अयोध्या आए हैं। वही विधायक ने कहा कि 1992 में लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के साथ भारतीय जनता पार्टी में युवा मोर्चा का पदाधिकारी के रूप में आए थे। अब एक बार फिर 28 साल के बाद प्रभु ने अपने चरणों में फिर बुला लिया है।


 

0 Response to "सिंधी समाज ने रामलला मंदिर के लिए दिया 200 किलो चांदी का दान"

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article