दीप सिद्धू की किसान नेताओं को धमकी, ‘मेरे पहुंचने से पहले ही टूट गया था लाल किले का गेट’
गुरुवार, 28 जनवरी 2021
Comment
दो दिन पहले गणतंत्र दिवस
के दिन किसान ट्रैक्टर मार्च के दौरान दिल्ली में किसान प्रदर्शनकारियों ने जमकर
हिंसा की, मार्च के दौरान लाल किले
पर पहुंचने वाले दीप सिद्धू ने बुधवार देर रात अपने फेसबुक पेज पर लाइव आकर किसान
नेताओं को खुलेआम धमकी दी। अपनी इस धमकी में दीप सिद्धू ने किसान नेताओं से कहा कि
तुमने मुझे गद्दार का सर्टिफिकेट दिया है, लेकिन अगर मैंने तुम्हारी परतें खोलनी शुरू कर दीं तो तुम्हें दिल्ली से भागने
का रास्ता नहीं मिलेगा।
दीप सिद्धू ने कहा कि उसे इसलिए लाइव आना पड़ा, क्योंकि उसके खिलाफ नफरत फैलाई जा रही है और बहुत कुछ झूठ बोला जा रहा है। उसने कहा कि वो इतने दिनों से ये सब पी रहा था, क्योंकि वो नहीं चाहता था कि किसानों के साझा संघर्ष को कोई नुकसान पहुंचे। फेसबुक पर वीडियो जारी कर दीप सिद्धू ने कहा कि वो कहीं नहीं भागा है, बल्कि वो सिंघु बॉर्डर पर ही है।
सिद्धू ने वीडियो में कहा कि उस दौरान मंच पर हालात ऐसे बन गए थे की अगुआई कर रहे किसान नेता वहां से किनारा कर गए। उसके बाद मुझे निहंगों की जत्थे बंदियों ने हालात खराब होने का कहते हुए वहां बुलाया। मैंने वहां मंच पर जाकर किसान नेताओं का समर्थन किया और भीड़ को समझाया कि किसान नेता बुजुर्ग हैं, वो बहुत परेशान हैं। हमें उन्हें समझना पड़ेगा।
0 Response to "दीप सिद्धू की किसान नेताओं को धमकी, ‘मेरे पहुंचने से पहले ही टूट गया था लाल किले का गेट’"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.