BUDGET 2021: वित्त मंत्री ने बिजली क्षेत्र को लेकर किया बड़ा ऐलान, इंश्योरेंस सेक्टर में FDI को बढ़ावा
सोमवार, 1 फ़रवरी 2021
Comment
वित्त मंत्री निर्मला
सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि अब इंश्योरेंस क्षेत्र में 74 फीसदी तक FDI हो सकेगी। इससे पहले यहां पर सिर्फ 49 फीसदी तक की ही इजाजत थी। साथ ही साथ निवेशकों के लिए
चार्टर बनाने का ऐलान किया गया है। वहीं
वित्त मंत्री ने स्टार्ट अप कंपनियों के लिए ऐलान किया। इसके तहत करीब 1 फीसदी कंपनियों को बिना किसी रोक-टोक के
शुरुआत में काम करने की मंजूरी दी जाएगी।
वित्त मंत्री का बिजली क्षेत्र को लेकर बड़ा ऐलान
वित्त मंत्री ने बिजली क्षेत्र के लिए भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक लागत की स्कीम लॉन्च की जा रही है, जो देश में बिजली से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का काम करेगा। सरकार की ओर से हाइड्रोजन प्लांट बनाने का भी ऐलान किया गया है। बिजली क्षेत्र में PPP मॉडल के तहत कई प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा।
यह भी पढ़ेें : BUDGET 2021: रेलवे और मेट्रो के लिए बड़ा ऐलान, अब इन राज्यों में भी दौड़ेगी मेट्रो
0 Response to "BUDGET 2021: वित्त मंत्री ने बिजली क्षेत्र को लेकर किया बड़ा ऐलान, इंश्योरेंस सेक्टर में FDI को बढ़ावा"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.