-->
तुला और कुंभ राशि वालों को मिल सकता है कोई शुभ समाचार, जानिए आज का राशिफल || 31 Jan 2021

तुला और कुंभ राशि वालों को मिल सकता है कोई शुभ समाचार, जानिए आज का राशिफल || 31 Jan 2021

जानिए आज का राशिफल || 31 Jan 2021

मेष : सामाजिक तथा पारिवारिक माहौल में आपका सम्मान व स्टेटस बढ़ेगा। हालांकि समय की गति कुछ कमजोर है परंतु येन-केन प्रकारेण आप अपना काम निकलवा ही लेंगे। लोक कल्याण तथा समाज के कार्यों में आपका कुछ व्यय होगा, परंतु इससे आपको आत्मिक सुकून ही मिलेगा।

 

वृष : पुराने रिश्तों में सुधार आएगा। तथा नए-नए लोगों से संपर्क भी स्थापित होंगे। बच्चों के सुंदर भविष्य की कोई योजना और प्लानिंग सफल रहेगी। परंतु दिल की बजाय दिमाग से काम लें। आप असंभव कार्यों को भी आसानी से पूरा करने का प्रयास करेंगे।

 

मिथुन : आध्यात्मिक लोगों के सानिध्य में रहने से आपके आत्मविश्वास व मनोबल में इजाफा होगा। आप अपने इर्द-गिर्द हो रहे गलत कार्यों को दूर करने का प्रयास करेंगे। घर में किसी मांगलिक अथवा धार्मिक आयोजन की भी योजना बनेगी। आर्थिक उन्नति के लिए किए गए प्रयास सार्थक रहेंगे।

 

कर्क : इस समय बहुत ही गंभीरता और सोच-विचारकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। हालांकि आप अपनी प्रतिभा व योग्यता द्वारा अपने कार्यों को पूरी गंभीरता और संजीदगी से अंजाम देंगे। अचानक ही किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। तथा आपसी मेलजोल हार्दिक खुशी देगा। किसी विशेष विषय पर नॉलेज लेने में भी रुचि रहेगी।

 

सिंह : कोई भी पारिवारिक विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो जाएगा। सिर्फ अपनी बातों और वाणी पर संयम रखें। रचनात्मक गतिविधियों तथा क्रियाकलापों पर भी व्यस्तता बनी रहेगी। कहीं से शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। वरिष्ठ व्यक्तियों के मार्गदर्शन में आपको उचित सलाह मिलेगी।

 

कन्या : व्यस्तता के बावजूद निजी रिश्तों में मिठास बरकरार रहेगी। आपका अधिकतम समय परिवार व मित्रों के साथ हास-परिहास व मनोरंजन में व्यतीत होगा। कुछ नवीन कार्यों के प्रति भी आपका रुझान रहेगा। तथा मानसिक शांति बनी रहेगी।

 

तुला : पारिवारिक सुख-सुविधा संबंधी चीजों की खरीदारी होगी। पिछले कुछ कड़वे अनुभवों से आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा। तथा उसी के अनुसार आप अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित कर रखेंगे। अपनी प्रतिभा के दम पर आप अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे।

 

वृश्चिक : विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपनी पढ़ाई, कैरियर आदि में सफलता के उत्तम योग बने हुए हैं। इसमें आप किसी नई तकनीक का हुनर हासिल कर सकते हैं। यह समय आत्ममंथन व आत्म विश्लेषण का है। निश्चित ही आप समझदारी पूर्ण व्यवहार से नकारात्मक परिस्थितियों को अपने पक्ष में परिवर्तित कर लेंगे।

 

धनु : समाज सेवा तथा लोक कल्याणकारी कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। तथा आपके आत्मविश्वास और मनोबल में भी बढ़ोतरी होगी। किसी अपरिचित व्यक्ति से आपको कोई बेहतरीन सलाह मिल सकती है। नवीन कार्यों के प्रति भी आपकी प्रवृत्ति और योजनाएं बनेंगी।

 

मकर : संतान से संबंधित किसी महत्वपूर्ण कार्य में व्यस्तता रहेगी। तथा पिछले काफी समय से रुके हुए कार्य अल्प प्रयास से ही पूरे हो जाएंगे। किसी रिश्तेदार से संबंधित कोई सुखद समाचार भी मिल सकता है। प्रॉपर्टी अथवा वाहन की खरीदारी से संबंधित कार्य संपन्न होने की संभावना है।

 

कुंभ : मित्रों व रिश्तेदारों से मेल मुलाकात का दौर रहेगा। बड़े अधिकारियों से संबंध आपको आगे बढ़ने में मददगार साबित होंगी। अपनी दिनचर्या में कुछ परिवर्तन लाना आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा। तथा आप अपनी समझदारी व सूझबूझ से किसी मुश्किल से उभर जाएंगे।

 

मीन : घर परिवार तथा बच्चों से जुड़ी हुई जिम्मेदारियों को बखूबी अंजाम देंगे। भाइयो के साथ संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी। कड़ी मेहनत व सफलता के बीच खुद को काफी सक्रिय व ऊर्जावान महसूस करेंगे।


0 Response to "तुला और कुंभ राशि वालों को मिल सकता है कोई शुभ समाचार, जानिए आज का राशिफल || 31 Jan 2021"

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article