-->
 टोल प्लाजा पर फिर जमा हुए सैकड़ों किसान, शुरू किया धरना प्रदर्शन

टोल प्लाजा पर फिर जमा हुए सैकड़ों किसान, शुरू किया धरना प्रदर्शन

करनाल नेशनल हाईवे पर बसताड़ा टोल प्लाजा पर फिर से एकबार सेकड़ो किसान पहुंच गए। किसान और भारी पुलिस बल आमने सामने हुए। जिला प्रशासन से बातचीत के बाद सेकड़ो किसान बसताड़ा टोल प्लाजा के पास नेशनल हाईवे पर धरने पर फिर बैठ गए।

बता दें कि पुलिस ने धरना खाली करवा लिया था, लंगर भी रुकवा दिया गया था जिसके बाद वहां पर भारी संख्या में पुलिस बल और SSB के जवान तैनात कर दिए गए थे लेकिन, उसके बाद किसानों ने अपनी मीटिंग की, अनाज मंडी से भारी संख्या में किसान इक्कठे होकर नेशनल हाईवे पर बसताड़ा टोल प्लाजा के पास पहुंचे, जहां पर पहले से भारी संख्या में जवान तैनात थे। किसानों की मांग है कि शांतिपूर्ण तरीके से उन्हें टोल प्लाजा पर धरना करने दिया जाए। लंगर लगाने दिया जाए लेकिन प्रशासन इस बात से इनकार कर रहा है और किसी और जगह पर धरना करने की जगह देने को तैयार है।

वहीं किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से बातचीत की लेकिन उसमें अभी तक कुछ साप नहीं हो पाया। जवान हाईवे पर बसताड़ा टोल प्लाजा के पास खड़े दिखाई दिए तो वहीं किसान भी हाईवे के पास साइड में बैठे दिखे।


यह भी पढ़ें : दिल्ली इजरायली दूतावास के बाहर धमाके की जांच जारी, रिश्तों की 29वीं एनिवर्सरी पर हुआ ब्लास्ट 


 

0 Response to " टोल प्लाजा पर फिर जमा हुए सैकड़ों किसान, शुरू किया धरना प्रदर्शन"

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article