-->
दिल्ली इजरायली दूतावास के बाहर धमाके की जांच जारी, रिश्तों की 29वीं एनिवर्सरी पर हुआ ब्लास्ट

दिल्ली इजरायली दूतावास के बाहर धमाके की जांच जारी, रिश्तों की 29वीं एनिवर्सरी पर हुआ ब्लास्ट

दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास शुक्रवार शाम करीब 5 बजे ब्लास्ट हुआ। दूतावास की इमारत से करीब 150 मीटर की दूरी पर हुए इस ब्लास्ट में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन आसपास खड़ी चार से पांच गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। इजराइल ने इसे आतंकी हमला करार दिया है। ब्लास्ट को लेकर चिंता इसलिए भी बढ़ गई, क्योंकि शुक्रवार को ही भारत-इजरायल के कूटनीतिक रिश्तों की 29वीं सालगिरह मना रहा था।

भारत और इजरायल के कूटनीतिक रिश्तों की 29वीं सालगिरह पर अति सुरक्षित लुटियंस इलाके में स्थित इजरायली दूतावास के पास शुक्रवार शाम बम धमाके ने सनसनी फैला दी। इसमें कोई चोटिल नहीं हुआ, लेकिन दूतावास के सामने खड़ी पांच गाड़ियों के शीशे टूट गए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विस्फोटक कम क्षमता वाला बम था। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने फिलहाल धमाके के पीछे किसी आतंकी संगठन का हाथ होने से इन्कार किया है। पुलिस की स्पेशल सेल के साथ ही केंद्रीय खुफिया एजेंसियां भी वारदात की हर पहलू से जांच में जुट गई हैं।

 

दिल्ली के अति सुरक्षित इलाके में हुए इस ब्लास्ट के बाद:-

  •  देशभर के 63 एयरपोर्ट्स पर हाई अलर्ट घोषित.

 

  • जरूरी संस्थानों, सरकारी इमारतों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी.

 

  • दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई.

 

  • उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तराखंड समेत कई राज्यों के प्रमुख शहरों में अलर्ट.

 

  • उत्तराखंड के हरिद्वार में कुंभ मेले का आयोजन जारी है.

 

  • कुंभ में खासतौर पर निगरानी रखने का निर्देश.

 

  • मुंबई में भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई.

 

  • यूपी के अयोध्या समेत सभी जिलों में सिक्यॉरिटी अलर्ट जारी.

 

  • उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के निर्देश दिए गए.

 

  • राम नगरी अयोध्या पर खासतौर पर निगरानी रखी जा रही.



 

0 Response to "दिल्ली इजरायली दूतावास के बाहर धमाके की जांच जारी, रिश्तों की 29वीं एनिवर्सरी पर हुआ ब्लास्ट"

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article