दिल्ली-गाजियाबाद हाईवे पर पुलिस का हाई अलर्ट, ट्रैफिक रूट हुए डायवर्ट
शुक्रवार, 29 जनवरी 2021
Comment
किसान आंदोलन के बढ़ते
स्वरूप को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कई रूट को बंद कर दिया है। इसमें दिल्ली को
गाजियाबाद से जोड़ने वाली NH-24 शामिल है। वहीं NH-24,
गाजीपुर बॉर्डर आने और जाने वाले मार्ग को बंद
कर दिया गया है। ट्रैफिक को DND और आनंद विहार की
ओर डायवर्ट किया गया है।
वहीं, टिकरी बॉर्डर पर सुबह-सुबह भारी सुरक्षाबल को तैनात किया गया है। साथ ही बॉर्डर पर किसान भी अच्छी खासी संख्या में मौजूद है। इस बीच किसानों का आंदोलन एक बार फिर रफ्तार पकड़ता हुआ दिख रहा है। गणतंत्र दिवस की हिंसा के बाद आंदोलन में जो ढिलाई आई थी, वो बीते दिन गाजीपुर सीमा पर मचे संग्राम के बाद दूर हुई है। राकेश टिकैत के आंसुओं का असर किसानों में जोश में साफ झलक रहा है। वहीं किसान पश्चिमी यूपी और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों से गाजीपुर बॉर्डर पर जुटने लगे हैं।
यह भी पढ़ें : सिंघु बॉर्डर पर हलचल तेज, स्थानीय ग्रामीणों ने किसानों के खिलाफ खोला मोर्चा
0 Response to "दिल्ली-गाजियाबाद हाईवे पर पुलिस का हाई अलर्ट, ट्रैफिक रूट हुए डायवर्ट"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.