सूरजकुंड क्राफ्ट मेले का इस बार लुत्फ नहीं उठा पाएंगे पर्यटक, मेले को किया गया स्थगित
मंगलवार, 2 फ़रवरी 2021
Comment
हर साल अरावली की वादियों
में मिनी भारत की झलक पेश करने वाले इंटरनैशनल सूरजकुंड क्राफ्ट मेले का लुत्फ
पर्यटक इस साल नहीं उठा पाएंगे। फरवरी महीने में आयोजित होने वाला सूरजकुंड
क्राफ्ट मेला अब इस बार आयोजित नहीं होगा।
सरकार ने मेले को स्थगित कर दिया है, बता दें कि इस बार साल 2021 में 35 वें इंटरनैशनल सूरजकुंड मेले का आयोजन होना था लेकिन कोरोना की वजह से सरकार ने इसे स्थगित करने का फैसला ले लिया है। 1 फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस मेले में देश विदेश के कलाकार और कलाओं का संगम होता था। एनसीआर के अलावा कई राज्यों से पर्यटक मेले को देखते के लिए पहुंचते थे। पूरे 15 दिन तक लोगों को अलग अलग कलाकारों की विधाओं और उनके हाथों से बनी चीजों को देखने का मौका मिलता था लेकिन इस साल पर्यटकों को मायूस होना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें : कालका के कांग्रेस विधायक की सदस्यता रद्द, तीन साल की सजा
0 Response to "सूरजकुंड क्राफ्ट मेले का इस बार लुत्फ नहीं उठा पाएंगे पर्यटक, मेले को किया गया स्थगित"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.