किसान आंदोलन पर आज भी संसद में हंगामे के आसार
बुधवार, 3 फ़रवरी 2021
Comment
केंद्र के नए कृषि
कानूनों के विरोध में किसानों के आंदोलन का आज 70वां दिन है। किसान कानून वापस लेने की अपनी मांग पर अड़े
हैं तो वहीं दूसरी ओर इस मामले पर संसद में भी हंगामा शुरू हो गया है। विपक्षी दल
आज भी किसानों के मुद्दे पर संसद में हंगामा कर सकते हैं। विपक्ष संसद में स्थगन
प्रस्ताव पर अड़ गया है। कल भी हंगामे के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित हो
गई थी। बता दें, कि दिल्ली के
सिंघु, टिकरी और गाजीपुर पर
किसानों के प्रदर्शन वाली जगहों पर सीमेंट के अवरोधक, कंटीले तार और सड़कों पर लोहे की कीलें लगाये जाने के साथ
बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनात किया गया है। इसको लेकर भी विपक्ष ने
संसद में हंगामा किया।
किसान आंदोलन को मजबूती देने के लिए पानीपत के नौल्था खंड 12 गांव के किसानों ने गांव में एक पंचायत का आयोजन किया। जिसमें बराह खाप के लोगों ने इकट्ठे होकर निर्णय लिया कि अब गांव से अलग-अलग सिंघु बॉर्डर पर किसान आंदोलन में जाने की बजाए 12 खाप की कमेटी के नेतृत्व में किसान आंदोलन में भाग लेंगे। प्रत्येक गांव से कमेटी में 5 लोगों को शामिल करने का फरमान सुनाया और साथ में सिंघु बॉर्डर पर अलग तंबू लगाने के खर्च की व्यवस्था करने का भी निर्णय लिया। इस दौरान पंचायत के लोगों ने आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों के लिए 2 मिनट के लिए अपने स्थान पर खड़े होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
0 Response to "किसान आंदोलन पर आज भी संसद में हंगामे के आसार"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.