-->
किसान मजदूर संघर्ष समिति की प्रेस कॉन्फ्रेंस, लिए कई रणनीतिक अहम फैसले

किसान मजदूर संघर्ष समिति की प्रेस कॉन्फ्रेंस, लिए कई रणनीतिक अहम फैसले

सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली के हिस्से में बैठे किसान मजदूर संघर्ष समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई मुद्दे उठाए और अपनी बात रखी। समिति ने कहा केंद्र द्वारा पारित बजट कॉरपोरेट के पक्ष में है।  जिसे संगठन द्वारा अस्वीकार कर दिया जाता है। संगठन 4 फरवरी को दिल्ली मोर्चा में शहीद हुए नवदीप के शहीदी दिवस को मनाएगा।

 

दरअसल, किसान मजदूर संघर्ष समिति पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू, महासचिव सरवन सिंह पंधेर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सविंद्र सिंह चताला और हरप्रीत सिंह सिथवां ने कहा कि मोदी सरकार ने आगामी राज्य चुनावों के मद्देनजर कुछ लुभावने वादे किए हैं। लेकिन कृषि को मिलने वाली सब्सिडी को कम कर दिया गया है। कर्ज माफी, सी-2 के अनुसार, फसल की कीमतों के लिए कोई बजट निर्धारित नहीं किया गया है। वहीं फसल बीमा को आधिकारिक बनाने के लिए कोई बयान नहीं दिया गया है।

 

नेताओं ने कहा कि शहीद किसान नवदीप सिंह का शहीदी दिवस 4 फरवरी को मनाया जाएगा। 9 से 12 बजे तक धार्मिक समागम के बाद श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा। वहीं शाम को, पत्रकारों और किसानों की रिहाई के लिए और शहीदों की याद में एक मोमबत्ती मार्च रखा जाएगा। साथ ही तीन काले कानूनों को निरस्त करने और सरकारी खरीद की गारंटी देने वाले कानून को लागू करने और सभी किसानों को रिहा करने के लिए प्रदेशभर में आज प्रदर्शन हुए।


यह भी पढ़ें : किसान आंदोलन पर आज भी संसद में हंगामे के आसार 





0 Response to "किसान मजदूर संघर्ष समिति की प्रेस कॉन्फ्रेंस, लिए कई रणनीतिक अहम फैसले "

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article