दिल्ली बॉर्डरों पर लगाई गई लोहे की कीलें, राहुल गांधी ने ट्वीट कर कही ये बात?
मंगलवार, 2 फ़रवरी 2021
Comment
दिल्ली
में हुई हिंसा और बीते दिनों सिंघु बॉर्डर पर हुए बवाल के बाद से ही किसान आंदोलन
को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ऐसे में अब दिल्ली-यूपी का गाजीपुर बॉर्डर किसान
आंदोलन का नया केंद्र बना हुआ है।
इस दौरान जहां एक तरफ किसानों
की संख्या बढ़ रही है। तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस की ओर से विशेष इंतजाम किए जा रहे
हैं। आपको बता दें कि पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी है।
साथ ही यहां सीमेंट के बैरिकेड बनाए गए हैं। सड़कों पर कीलें लगाई गई हैं। ताकि
किसान फिर से ट्रैक्टर लेकर दिल्ली कूच ना कर पाएं।
आपको बता दें कि दिल्ली
की सीमाओं में सड़कों पर कीलें ठोकने सीमेंट की बैरिकेडिंग को लेकर कांग्रेस नेता
राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर तस्वीरें साझा की है। साथ ही उन्होंने ट्वीट में लिखा
है कि ‘भारत सरकार, पुलों का निर्माण करें, दीवारों का नहीं!’
यह भी पढ़ेें : किसान संगठनों का ऐलान, 6 फरवरी को 3 घंटे करेंगे चक्का जाम
0 Response to "दिल्ली बॉर्डरों पर लगाई गई लोहे की कीलें, राहुल गांधी ने ट्वीट कर कही ये बात?"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.