किसान संगठनों का ऐलान, 6 फरवरी को 3 घंटे करेंगे चक्का जाम
मंगलवार, 2 फ़रवरी 2021
Comment
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने आंदोलन तेज
करने की रणनीति बनाई है। ऐसे में किसानों ने 6 फरवरी को देशभर में 3 घंटे के लिए
चक्का जाम करने का ऐलान किया है। इस दौरान नेशनल और स्टेट हाईवे को दोपहर 12 से 3
बजे तक जाम रखा जाएगा।
कुंडली बॉर्डर पर संयुक्त
मोर्चा की बैठक के बाद किसान नेताओं ने बताया कि किसानों के साथ जिस तरह से
अत्याचार दिल्ली पुलिस और सरकार कर रही है। वो सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा
कि किसान मोर्चा उसके विरोध में 6 फरवरी को चक्का जाम करेगा। ताकि सरकार को
किसानों की ताकत का पता चले और वह किसानों की बात सुने।
किसान नेताओं ने कहा कि
लगातार युवाओं से मारपीट हो रही है। धरने पर पानी और बिजली की व्यवस्था को खत्म
किया जा रहा है। ट्विटर इंडिया ने किसान एकता मोर्चा के ट्विटर अकाउंट के साथ-साथ
ट्रैक्टर टू ट्विटर और अन्य कई लोगों के पर्सनल अकाउंट बंद कर दिए हैं। ऐसे माहौल
में किसानों की सरकार से बातचीत का कोई औचित्य नहीं बनता है।
यह भी पढ़ें : कालका के कांग्रेस विधायक की सदस्यता रद्द, तीन साल की सजा
0 Response to "किसान संगठनों का ऐलान, 6 फरवरी को 3 घंटे करेंगे चक्का जाम"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.