पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर शव बोरे में बंद कर फेंका
वहीं बुआना निवासी राकेश ने बताया कि उसकी बहन ज्योति की शादी करीब 13 साल पहले खरखौदा में फरमाणा निवासी विकास से हुई थी। ज्योति की 2 लड़की और 1 लड़का भी है। वहीं विकास पत्नी और बच्चों के साथ कुछ समय पहले गोहाना शहर में मुगलपुरा कॉलोनी में आकर रहने लगा था। वो चिनाई का काम करता है। साथ ही विकास शराब पीने का भी आदि है। जिसके चलते पति-पत्नी में मनमुटाव भी चल रहा है।
राकेश ने बताया कि विकास शराब पीकर पत्नी से अकसर मारपीट करता था और मायके भेज देता था। और उसके चरित्र पर भी शक करता था। जिसके बाद सोमवार दोपहर को राकेश बहन से मिलने गोहाना आया था। ज्योति घर पर नहीं मिली तो उसने तलाशना शुरू कर दिया। जिसके बाद राकेश को पता चला कि विकास ने ज्योति की हत्या कर शव ड्रेन में फेंक दिया है। वो बहन की तलाश करते हुए रात करीब 10 बजे ड्रेन की तरफ गया था। जहां राकेश की नजर ड्रेन में पड़े बोरे पर गई। उसने बोरा खोला तो उसमें ज्योति का शव मिला।
वहीं गोहाना सिटी थाना के एसएचओ सवित कुमार ने बताया रात को सुचना मिली थी की मुगलपुरा कॉलोनी में रहने वाले विकास ने अपनी पत्नी ज्योति की हत्या करके शव को बोरे में बंद करके ड्रेन में फेंक दिया। इस मामले में राकेश के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उसने अपने जीजा और उसके भाईयों पर हत्या और साजिश का आरोप लगाया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। घटना की जांच भी शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें : डार्क वेब पर 10 करोड़ डेबिट-क्रेडिट कार्ड मालिकों का डाटा लीक, मैसेजिंग एप्लीकेशंस का इस्तेमाल कर हो रही बिक्री
0 Response to "पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर शव बोरे में बंद कर फेंका"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.