-->
लाल किला हिंसा के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू, को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

लाल किला हिंसा के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू, को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

लाल किला हिंसा के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया दिल्ली पुलिस की तरफ से कोर्ट में सिद्धू की 10 दिन की रिमांड मांगी गई, जिसके बाद कोर्ट ने उसे 7 दिन की रिमांड पर पुलिस कस्टडी में भेज दिया है पुलिस ने कोर्ट की सुनवाई के दौरान कहा था कि वीडियोग्राफी में दीप सिद्धू देखा गया था उकसावे की कार्रवाई वाला वीडियो मौजूद है, जिसमें वो अपने समर्थकों के संग एंट्री कर रहा है

वहीं कोर्ट की सुनवाई के दौरान सिद्धू के वकील ने कहा कि 26 जनवरी के बाद दीप सिद्धू की कोई भी ट्रैवेल हिस्ट्री नही रही उसने 26 जनवरी के बाद कोई यात्रा नही की है बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि सिद्धू गलत वक्त पर गलत जगह पर पहुंच गया थाउसने भागने की कोशिश नही की

दिल्ली पुलिस ने कहा कि करनाल से सिद्धू को गिरफ्ता किया गया हैपुलिस ने कोर्ट को बताया कि 26 जनवरी की हिंसा के मामले में 140 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं पुलिस ने कहा कि लाल किले में जहां झंडा फहराया गया, दीप उस प्राचीर पर मौजूद था वीडियो में वो जुगराज सिंह के साथ दिखाई दे रहा है पुलिस ने दलील में कहा कि उसने लाल किले में हिंसा भड़काने का काम किया, साथ ही पुलिस ने एफबी लाइव का भी जिक्र किया

कोर्ट ले जाते वक्त दीप सिद्धू के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई कोर्ट रूम के बाहर भी सुरक्षा के मज़बूत इंतज़ाम किए गए हैं दीप सिद्धू को आज सुबह पंजाब के जिकरपुर से गिरफ्तार किया गया था कहा जा रहा है कि क्राइम ब्रांच की पूछताछ में दीप सिद्धू ने कई बड़े खुलासे किए हैं

पुलिस ने कहा कि मामले की पूछताछ के लिए उसे दस दिन की रिमांड की ज़रूरत है सिद्धू के मोबाइल और लैपटॉप की जांच की जानी है मुंबई और हरियाणा जाकर उन दंगाइयों की पहचान करनी होगी, जो दीप के साथ मौजूद थे पुलिस ने कोर्ट में कहा कि दंगाई अलग-अलग जगह हो सकते हैं


यह भी पढ़ें : पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर शव बोरे में बंद कर फेंका


 

0 Response to "लाल किला हिंसा के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू, को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा"

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article