-->
किसान नेताओं की मदद के लिए रवाना हुई एमरजेंसी बिग्रेड

किसान नेताओं की मदद के लिए रवाना हुई एमरजेंसी बिग्रेड

हिसार रोड पर स्थित टाउन पार्क के बहर से भारी संख्या में एमरजेंसी बिग्रेड के तौर पर कार्य करने के लिए नौजवान युवा गाडियों का काफिला लेकर टिकरी बॉर्डर के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो किसी भी आपात स्थिति के आने पर किसान नेताओं के साथ खड़े रहेंगे। साथ ही शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन में अपनी भूमिका निभाएंगे। वहीं इस आंदोलन में किसान नेताओं का जो भी आदेश होगा उसे मानेंगे। ये आंदोलन देश के हर युवा का आंदोलन है। जिसके अंदर अब सभी लोग जुड़ते जा रहे है।

युवा किसान नेता नरेश नैन ने कहा कि 2 महीने से अधिक का समय हो गया है। किसान इस वक्त भी तीनों बॉर्डर पर धरने जमाए बैठे हुए हैं, उसके बावजूद भी सरकार अपनी हठधर्मिता पर उतरी हुई है। साथ ही किसानों की मांग नहीं मान रही है। सरकार द्वारा किसानों पर दमन ही किया जा रहा है, ऐसे में वे नौजवानों की भारी संख्या लेकर वहां इसलिए जा रहे हैं। ताकि किसान नेताओं की मदद की जा सकें और किसान आंदोलन को ना दबाया जा सके।

उन्होंने इस बात पर भी कटाक्ष किया जिसमें प्रधानमंत्री ने आंदोलनजीवी जमात का जिक्र किया था। उन्होंने कहा कि आज ये बातचीत साबित हो गई है कि आमजन लोग इस आंदोलन में अंदर से जुड़ रहे हैं विपक्ष कही नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएम बार-बार कह रहे हैं कि ये बिल कांग्रेस लेकर आना चाहती थी। हमने तो सिर्फ उसे लागू किया है। लोगों ने कांग्रेस को गलत नीतियों के चलते सत्ता से बाहर किया है। यदि बीजेपी उनके जैसा काम करेगी तो जनता को बदलाव की क्या जरूरत थी।


यह भी पढ़ें : पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर शव बोरे में बंद कर फेंका


 

0 Response to "किसान नेताओं की मदद के लिए रवाना हुई एमरजेंसी बिग्रेड"

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article