-->
PNB ग्राहक 31 मार्च तक कर लें ये काम वर्ना 1 अप्रैल से नहीं कर सकेंगे लेनदेन

PNB ग्राहक 31 मार्च तक कर लें ये काम वर्ना 1 अप्रैल से नहीं कर सकेंगे लेनदेन

यदि आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। PNB ने अपने ग्राहकों से ट्वीटर के जरिए कहा है कि पुराने आईएफएससी और एमआईसीआर कोड को 1 अप्रैल से बदल दिया जाएगा। 31 मार्च 2021 के बाद से ये कोड काम नहीं करेंगे। अगर आपको पैसे ट्रांसफर करने हैं तो उसके लिए आपको बैंक से नया कोड लेना होगा। 





बता दें 1 अप्रैल 2020 को सरकार ने पीएनबी, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का मर्जर हुआ था। पीएनबी में मर्जर के बाद यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की सभी शाखाएं अब पीएनबी की शाखाओं के रूप में काम कर रही हैं। बैंक की 11,000 से अधिक शाखाएं और 13,000 से अधिक एटीएम अब कार्यरत हैं।
 

पंजाब नेशनल बैंक ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म Twitter के जरिए इसकी जानकारी दी है। बैंक ने कहा है कि ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की पुरानी चेकबुक और IFSC/MICR Code 31 मार्च तक ही काम करेंगे। यानी एक अप्रैल से आपको बैंक से नया कोड और चेकबुक लेना होगा। ग्राहक अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001802222/18001032222 पर फोन भी कर सकते हैं।


 

0 Response to "PNB ग्राहक 31 मार्च तक कर लें ये काम वर्ना 1 अप्रैल से नहीं कर सकेंगे लेनदेन"

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article