Farmers Protest: 26 जनवरी ट्रैक्टर परेड के बाद, अब किसान बजट वाले दिन संसद की ओर करेंगे कूच, 3 हजार वालंटियर होंगे शामिल
संसद मार्च में होंगे इंतजाम
दर्शन पाल ने आगे कहा कि 26
जनवरी को होने वाली ट्रैक्टर परेड 27 जनवरी की रात तक चलेगी। ऐसे में किसान 28
जनवरी तक पूरी तरह फ्री हो जाएंगे। और इसके बाद
वे सभी पैदल संसद कूच की तैयारियों में जूट सकेंगे। इस दौरान मार्च में 3,000 वालंटियर शामिल
होंगे। वहीं 1500 के करीब किसाल
मार्च के दौरान ट्रैफिक कंट्रोल करेंगे ताकि आम जनता को परेशानी ना ही सके। इसके
अलावा किसानों की तरफ से 100 एम्बुलेंस भी
मार्च के दौरान चलेंगी।
बजट वाले दिन करगें संसद
मार्च
बताते चलें कि नवंबर माह
से हजारों की संख्या में किसान दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अभी
तक उन्होंने दिल्ली के अंदर दाखिल होने की कोई कोशिश नहीं की थी। हालांकि अब
किसानों का कहना है कि वो संसद की ओर मार्च करेंगे। 1 फरवरी को संसद में बजट भी पेश किया जाना है। इस दिन सभी की
निगाहें टीवी स्क्रीन पर होती हैं। ऐसे में किसानों ने इसी दिन को संसद मार्च के
लिए चुना है।
यह भी पढ़ें : ट्रैक्टर रैली पर अड़े किसान, दिल्ली पुलिस शाम 4 बजे करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
0 Response to "Farmers Protest: 26 जनवरी ट्रैक्टर परेड के बाद, अब किसान बजट वाले दिन संसद की ओर करेंगे कूच, 3 हजार वालंटियर होंगे शामिल "
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.