ट्रैक्टर रैली पर अड़े किसान, दिल्ली पुलिस शाम 4 बजे करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
रविवार, 24 जनवरी 2021
Comment
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल
रहे किसान आंदोलन को 2 महीने पूरे हो गए है। ऐसे में आज आंदोलन का 60वां दिन है। वहीं सरकार
इन कानूनों को 18 महीनों तक के लिए रोकने पर सहमत हो गई है। लेकिन किसान कानून को
रद्द करने के अलावा और कुछ भी नहीं चाहते हैं।
ऐसे में किसानों ने 26 जनवरी को दिल्ली के रिंग रोड में विशाल ट्रैक्टर रैली निकालने की घोषणा की है। जिसपर किसानों की ट्रैक्टर रैली को लेकर शाम 4 बजे दिल्ली पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस है। बता दें कि विशेष पुलिस कमिश्नर किसानों की ट्रैक्टर रैली के बारे में पुलिस मुख्यालय में जानकारी देगी।
इसे भी पढ़ें : हजारों की संख्या में पिहोवा से ट्रैक्टर लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए किसान
0 Response to "ट्रैक्टर रैली पर अड़े किसान, दिल्ली पुलिस शाम 4 बजे करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.