-->
नेताजी की जयंती पर बंगाल में सियासत, पीएम मोदी के दौरे से पहले ममता का जोरदार प्रहार

नेताजी की जयंती पर बंगाल में सियासत, पीएम मोदी के दौरे से पहले ममता का जोरदार प्रहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को संबोधित करेंगे। वहीं ममता बनर्जी ने भी आज कोलकाता में 9 किमी लंबी पदयात्रा निकाली हैं। महान भारतीय नेता और स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर पश्चिम बंगाल में राजनीतिक माहौल गर्मा रहा है। टीएमसी आज बोस की जयंती को ‘लोक नायक दिवस’ के रूप मना रही है। तो वहीं राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में आज 9 किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला। नेताजी की विरासत को लेकर टीएमसी-बीजेपी में जंग जारी है।

आपको बता दें कि सुभाष चंद्र बोस के 125वीं जयंती के अवसर पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी 9 किमी लंबी पदयात्रा निकाली है। ये पदयात्रा श्याम बाजार से शुरू हुई थी और रेड रोड पर खत्म हुई हैं। सैकेड़ों की संख्या में समर्थक ममता बनर्जी के साथ इस मार्च में देखने को मिले।

तो वहीं दूसरी तरफ हावड़ा में कथित तौर पर तृणमूल समर्थकों ने BJP कार्यकर्ताओं पर हमला किया है। BJP के स्थानीय नेता ने कहा, “मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह पर कुछ लोगों ने हमला करके सिर फोड़ दिया। हम उन्हें थाने ले गए तो 15-20 लोगों ने हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला किया जिसमें एक को चोट आई है।”

9 किमी लंबी पदयात्रा के बाद ममता बनर्जी BJP पर जमकर बरसीं हैं। उन्होंने पहले पदयात्रा में शामिल होने के लिए सभी लोगों का शुक्रिया किया। साथ ही उन्होंने नेताजी के जन्मदिन पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किए जाने की मांग की हैं। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए ममता ने कहा, ‘BJP लोगों को बांटना चाहती है। मेरी लड़ाई देश के लिए है।


इसे भी पढ़ें : ट्रैक्टर परेड की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, ढाई हजार ट्रैक्टर दिल्ली के लिए करेंगे कूच


 

0 Response to "नेताजी की जयंती पर बंगाल में सियासत, पीएम मोदी के दौरे से पहले ममता का जोरदार प्रहार"

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article