-->
हजारों की संख्या में पिहोवा से ट्रैक्टर लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए किसान

हजारों की संख्या में पिहोवा से ट्रैक्टर लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए किसान

हरियाणा: पिहोवा में कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस पर किसान मोर्चा की ओर से प्रस्तावित 26 जनवरी की दिल्ली में ट्रैक्टर रैली को लेकर भारी संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर रवाना हुए। ट्रैक्टर लेकर दिल्ली रवाना होते समय किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार तीन कृषि कानून लेकर आई है। जिनके विरोध में पूरे देश के किसान दिल्ली बॉर्डरों पर आंदोलन कर रहे हैं। जिनकी मांग है कि तीनों कानूनों को रद्द किया जाए, लेकिन सरकार हठधर्मी पर है।

सरकार की हठधर्मी किसानों के हौंसले बुलंद कर रही है इसलिए 11वें दौर की वार्ता बेनतीजा रही। सरकार वार्तालाप के बहाने षड्यंत्र रचकर किसानों के आंदोलन को समाप्त करवाना चाहती है। लेकिन किसान सरकार के बहकावे में नहीं आएंगे और सरकार के तीनों काले कानून रद्द करवाकर ही वापस घर आएंगे।

किसानों के औछे हथकंडों को देखते हुए बॉर्डर पर किसान मोर्चा के वॉलेंटियर पूरी मुस्तैदी से निगरानी कर रहे हैं। शरारती तत्वों की आंदोलन स्थल गैर कानूनी कार्यवाही सफल नहीं होने दी जाएगी। हजारों की संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली गणतंत्र दिवस के लिए पहुंच रहे हैं और 26 जनवरी की दिल्ली किसान मोर्चा की ओर से आयोजित ट्रैक्टर परेड में भाग लेंगे।


इसे भी पढ़ें : 11वें दौर की बैठक भी बेनतीजा, कहा कानून रद्द नहीं हो सकते



 

0 Response to "हजारों की संख्या में पिहोवा से ट्रैक्टर लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए किसान"

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article