11वें दौर की बैठक भी बेनतीजा, कहा कानून रद्द नहीं हो सकते
शुक्रवार, 22 जनवरी 2021
Comment
नई दिल्ली: केंद्र के नए कृषि कानूनों (Far Laws) के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों और सरकार के
बीच आज 11वें दौर की बैठक भी
बेनतीजा खत्म हो गई है। दिल्ली के विज्ञान भवन में हुई बैठक में सरकार की ओर से
केंद्रीय कृषिमंत्री नरेंद्र तोमर ने कानूनों को स्थगित करने की बात को ही एक बार
फिर दोहराया तो किसान नेता कानूनों को रद्द करने से कम पर राजी नहीं हुए। जिसके
बाद बैठक बिना किसी नतीजे खत्म हो गई।
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कानून रद्द नहीं किये जा सकते यह बात साफ है| हाँ ये जरूर है कि कानूनों के लागू होने पर एक निश्चित समय के लिए हम रोक लगा सकते हैं जैसा कि हमने पहले प्रस्ताव रखा है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि जो प्रस्ताव दिया गया है वह किसानों के हित के लिए है। इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। इससे बेहतर प्रस्ताव सरकार नहीं दे सकती। अगर आप (आंदोलनरत किसानों) का विचार बने तो एक बार इसपर सोच लीजिए। नरेंद्र तोमर ने किसानों से कहा कि अगर उनकी इस बारे में सलाह बन जाये तो यह बातचीत दोबारा फिर हो सकती है। बतादें कि बैठक की अगली तारीख तय नहीं की गई है। कृषि मंत्री ने आज की बातचीत के लिए किसानों का धन्यवाद किया है।
0 Response to "11वें दौर की बैठक भी बेनतीजा, कहा कानून रद्द नहीं हो सकते"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.