-->
ट्रैक्टर परेड की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, ढाई हजार ट्रैक्टर दिल्ली के लिए करेंगे कूच

ट्रैक्टर परेड की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, ढाई हजार ट्रैक्टर दिल्ली के लिए करेंगे कूच

26 जनवरी को दिल्ली में प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड को लेकर फतेहाबाद में भारतीय किसान यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक जाट धर्मशाला में आयोजित हुई बैठक में जिला फतेहाबाद की कार्यकारिणी की तरफ से दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली जाने के रूट का ऐलान किया गया हैं।

भारतीय किसान यूनियन जिला फतेहाबाद के प्रवक्ता धर्मपाल जाखल और भारतीय किसान यूनियन के युवा जिला अध्यक्ष बलवान साँचला ने रोड मैप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फतेहाबाद के सभी खंडों के किसान अपने-अपने ट्रैक्टर लेकर गांव सनियाना में इकठ्ठा होंगे। सनियाना में एकत्रित होने के बाद सभी किसान अपने अपने ट्रैक्टर लेकर जत्थे के रूप में बरवाला और हांसी होते हुए दिल्ली जाने वाले मेन हाईवे पर एंट्री करेंगे। यहां से सभी किसान मुंढाल में रात्रि ठहराव करेंगे और इसके बाद 24 जनवरी से पहले पहले दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन के धरना स्थल तक पहुंचेंगे। दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचने के बाद वहां प्रस्तावित संयुक्त मोर्चा के फैसले के अनुसार ही फतेहाबाद के किसान ट्रैक्टर परेड में शामिल होंगे।


इसे भी पढ़ें : Farmers Protest: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ट्रैक्टर मार्च पर फैसला पुलिस करे, हम कोई आदेश नहीं देंगे


 

0 Response to "ट्रैक्टर परेड की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, ढाई हजार ट्रैक्टर दिल्ली के लिए करेंगे कूच"

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article