-->
हरियाणा शिक्षा मंत्री ने किया स्कूल खोलने का ऐलान, जानिए कब से खुल रहे है स्कूल

हरियाणा शिक्षा मंत्री ने किया स्कूल खोलने का ऐलान, जानिए कब से खुल रहे है स्कूल

हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुज्जर ने हरियाणा में लॉकडाउन की वजह से बंद पड़े स्कूल खोलने को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ऐलान किया है कि 1 फरवरी से हरियाणा में छठी से लेकर आठवीं कक्षा के लिए स्कूल खोले जायेंगे, जिसके बाद अंबाला के स्कूल संचालकों ने शिक्षा मंत्री के इस फैसले का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए सब से सुरक्षित जगह स्कूल है क्योंकि स्कूलों में सरकार और स्वास्थ्य विभाग की कोरोना महामारी से बचाव को लेकर दी गई गाइडलाइन्स के अनुसार नियमों का पालना किया जाता है, बता दें कि पहले सरकार ने 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा के लिए स्कूल खोले थे, जिसके बाद कई स्कूलों में बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सरकार ने स्कूलों को बंद करवा दिया था, लेकिन उसके बाद माहौल ठीक होने पर सरकार ने फिर 9वीं से 12वीं कक्षा के स्कूल खोलने के निर्देश दिए गए। अब धीरे-धीरे सभी स्कूलों को पूरी तरह से खोला जा रहा है। वहीं स्कूल संचालकों ने बताया कि फ़िलहाल स्कूलों में 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्र बेहद कम आ रहे हैं जो कि चिंता का विषय है। ऐसे में स्कूल संचालकों ने अभिभावकों से बच्चो को स्कूल भेजने की अपील की है।


 

0 Response to "हरियाणा शिक्षा मंत्री ने किया स्कूल खोलने का ऐलान, जानिए कब से खुल रहे है स्कूल"

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article