-->
CBSE Exam 2021: इस बार CBSE 10वीं-12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड के लिए करनी होगी कुछ सर्ते पूरी

CBSE Exam 2021: इस बार CBSE 10वीं-12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड के लिए करनी होगी कुछ सर्ते पूरी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई के स्कूलों में इस बार दो बार प्री बोर्ड परीक्षा आयोजित कराने का फैसला लिया गया है। यह प्री बोर्ड परीक्षाएं जनवरी के बाद मार्च में भी करवाई जायेंगी। जो स्टूडेंट्स जनवरी में होने वाली सीबीएसई प्री बोर्ड टेस्ट में शामिल नहीं हो पायेंगे। वे मार्च में होने वाले प्री बोर्ड टेस्ट में शामिल होंगे।

सीबीएसई बोर्ड के मुताबिक़ प्री बोर्ड एग्जाम में स्टूडेंट्स को पास होना जरूरी होगा। यह परीक्षा पास होने पर ही स्टूडेंट्स को बोर्ड की वार्षिक परीक्षा का प्रवेश पत्र मिलेगा। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे सभी स्टूडेंट्स अनिवार्य रूप से प्री बोर्ड परीक्षा में शामिल हों और परीक्षा पास करें, इसी कारण स्कूल में दो बार प्री बोर्ड लेने की तैयारी की जा रही है।

हालांकि कोरोना वायरस कोविड -19 के चलते सभी स्कूल मार्च 2020 से ही बंद चल रहे हैं जो अब चार जनवरी 2021 से खुल गए हैं।  कुछ स्कूलों में 4 जनवरी से प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुई है। कुछ स्कूल जनवरी के दूसरे और तीसरे सप्ताह में प्री बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करवाने की तैयारियां चल रही हैं।  

प्री बोर्ड टेस्ट के माध्यम से स्टूडेंट्स की बोर्ड परीक्षा की तैयारी का आकलन किया जायेगा। जो स्टूडेंट्स जनवरी में होने वाली प्री बोर्ड परिक्षाा में शामिल नहीं होंगें उनकों मार्च में होने वाली प्री बोर्ड टेस्ट में शामिल होना होगा।



0 Response to "CBSE Exam 2021: इस बार CBSE 10वीं-12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड के लिए करनी होगी कुछ सर्ते पूरी "

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article