कोरोना काल से घाटे में दिल्ली मेट्रो, सरकार से मांगी आर्थिक मदद
शनिवार, 9 जनवरी 2021
Comment
कोविड के चलते घाटे में चल रहे मेट्रो के आगे परिचालन का संकट खड़ा हो सकता है। दिल्ली मेट्रो ने बेरोकटोक परिचालन के लिए अब सरकार से भरपाई की मांग की है। दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि इस पर अंतिम फैसला सरकार लेगी। बीते नौ माह में मेट्रो को 1910 करोड़ रुपये परिचालन घाटा हुआ है। अगर घाटा इसी तरह चलता रहा तो मेट्रो के सामने परिचालन को लेकर संकट खड़ा हो जाएगा।
दिल्ली मेट्रो ने बीते नौ माह में कुल परिचालन लागत 2202 करोड़ रुपये इसमें जापनी कंपनी जीका का लोन की किश्त भी शामिल है। वहीं परिचालन से कमाई की महज 247 करोड़ रूपये हुई है। दिल्ली मेट्रो की मुख्य कमाई का जरिया भी मेट्रो परिचालन व यात्री किराये से है। उसके अलावा संपत्ति से आने वाला किराया है। मगर 23 मार्च 2020 से लॉकडाउन के बाद मेट्रो को ना तो अपनी संपत्ति का किराया मिला और ना ही परिचालन से कोई कमाई हुई।
0 Response to "कोरोना काल से घाटे में दिल्ली मेट्रो, सरकार से मांगी आर्थिक मदद"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.