Delhi: Bird flu के खौफ के चलते मंडी और पार्क बंद
रविवार, 10 जनवरी 2021
Comment
Delhi में बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए गाजीपुर मुर्गा मंडी को 10 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि अगले 10 दिनों तक दिल्ली में किसी भी जिंदा पक्षी के आयात पर रोक रहेगी। दूसरी ओर राज्य के पशुपालन विभाग ने चार बड़े पार्कों को जनता के लिए बंद कर दिया है। जसोल पार्क में 26 कौवों की मौत के बाद ये फैसला किया गया।
पशुपालन विभाग की ओर से अभी तक दिल्ली से 104 पक्षियों के नमूने लेकर उन्हें जालंधर की लैब में भेजा है। माना जा रहा है 12 जनवरी तक इन नमूनों की रिपोर्ट आनी शुरू हो जाएगी। दिल्ली सरकार ने एक 24 घंटे हेल्पलाइन की भी शुरुआत की है। पक्षियों मरने या अलग व्यवहार की सूचना देने के लिए 011-23890318 पर कॉल की जा सकती है।
जनता के लिए बंद हुए दिल्ली के ये पार्क
संजय झील, द्वारका सेक्टर-9, हस्तसाल पार्क और मयूर विहार फेज-3 के ए-2 सेंट्रल पार्क में भी आम जनता के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। यहां पर भी बड़ी संख्या में कौवे मृत पाए गए हैं। दरअसल सुबह और शाम की सैर के लिए इन पार्कों में हजारों लोग जाते हैं ऐसे में संभावित खतरे और संक्रमण को रोकने के लिए ये फैसला लिया गया है। सूबे में चार दिनों के भीतर काफी पक्षियों की मौत हो चुकी है। संजय झील में भी कई बत्तख मृत पाई गईं।
मयूर विहार फेज-3 के एक पार्क में 17 कौवे, द्वारका के DDA पार्क में 2 और पश्चिमी जिले के हस्तसाल में 16 कौवे मृत पाए जा चुके हैं। वहीं जसोला विहार के डीडीए पार्क में बीते तीन दिनों में 24 कौवे मृत पाए गए हैं। यहां जो सैंपल लिए गए हैं, उन्हें जांच के लिए सूब से बाहर भेजा जाएगा।
0 Response to "Delhi: Bird flu के खौफ के चलते मंडी और पार्क बंद "
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.