दिल्ली के विद्यालयों में जल्द लागू होगी नई स्कूल बैग नीति, बच्चों को मिलेगी भारी स्कूल बैग से आजादी
बुधवार, 6 जनवरी 2021
Comment
दिल्ली सरकार ने बच्चाें के भारी स्कूूूल बैग को देखते हुए, राजधानी की स्कूलों में नई ‘स्कूल बैग नीति’ लागू करने का फैसला लिया है। इससे बच्चों के बैग का वजन कम किया जा सकेगा।
शिक्षा निदेशालय ने स्कूल के प्रधानाध्यापकों को लिखे पत्र में कहा है कि स्कूल जाने वाले छात्रों के स्वास्थ्य के लिए भारी स्कूल बैग गंभीर खतरा हैं। बच्चों के विकास पर इसका खराब शारीरिक प्रभाव पड़ता है । यह उनके घुटनों व रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंचा सकता है।
पत्र में यह भी कहा गया है कि दो और तीन मंजिली इमारतों में चलने वाले स्कूलों में बच्चे भारी बस्ता लेकर सीढ़ियां चढ़ते हैं जिससे समस्या बढ़ सकती है। शिक्षा मंत्रालय ने पिछले महीने नई स्कूल बैग नीति को अधिसूचित किया है जो नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप है।
नई गाइडलाइन के हिसाब से प्राइमरी, सेकंडरी और सीनियर सेकंडरी क्लास के बच्चों के लिए बस्तों का वजन अलग-अलग तय किया गया है। इसके तहत बैग का वजन 3.5 किलोग्राम से 5 किलोग्राम के बीच ही होगा।
ये भी पढ़ें : डार्क वेब पर 10 करोड़ डेबिट-क्रेडिट कार्ड मालिकों का डाटा लीक, मैसेजिंग एप्लीकेशंस का इस्तेमाल कर हो रही बिक्री
0 Response to "दिल्ली के विद्यालयों में जल्द लागू होगी नई स्कूल बैग नीति, बच्चों को मिलेगी भारी स्कूल बैग से आजादी"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.