-->
वैक्सीन पर हो रही राजनीति पर बोले शाह

वैक्सीन पर हो रही राजनीति पर बोले शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के लिए आयुष्मान योजना की शुरुआत असम से करते हुए कहा कि हमारे जवानों को आयुष्मान बनाना मोदी सरकार की प्राथमिकता है। देश की सेवा करने वालों की सेवा करने और उनका ध्यान रखने के मोदी सरकार संकल्पित है। अमित शाह ने कहा, "कोरोना टीके पर जो राजनीति कर रहे हैं, उन्हें मैं कहना चाहता हूं कि राजनीति करने के लिए कई दूसरे मंच हैं आ जाना, दो-दो हाथ कर लेंगेहमारे वैज्ञानिकों ने मेहनत कर जो टीका बनाया है, उस पर क्यों राजनीति कर रहे हो? ऐसे करके आप हमारे वैज्ञानिकों की क्षमता का अपमान कर रहे हो।

असम के गुवाहाटी में बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज CAPF के पराक्रमी जवानों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य के लिए आयुष्मान CAPF योजना शुरु हो रही है। नेताजी ने नारा दिया था तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। ये नारा आज भी देश के युवाओं में चेतना और उत्साह को भरता है, राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देता है।


इसे भी पढ़ें : नेताजी की जयंती पर बंगाल में सियासत, पीएम मोदी के दौरे से पहले ममता का जोरदार प्रहार


 

0 Response to "वैक्सीन पर हो रही राजनीति पर बोले शाह"

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article