-->
ग्लेन मैक्सवेल ने स्वीकार किया- लगभग खत्म हो चुका है उनका टेस्ट करियर

ग्लेन मैक्सवेल ने स्वीकार किया- लगभग खत्म हो चुका है उनका टेस्ट करियर

ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन लिमिटेड ओवर की क्रिकेट में काफी शानदार रहा है। भारत के खिलाफ हाल में खेली गई वनडे और टी20 सीरीज में मैक्सवेल ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए टीम को जीत दिलाई थी। हालांकि, मैक्सवेल क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में अपने करियर में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं।
  

मैक्सवेल ने अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। इसके बाद से मैक्सवेल टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। इसी बीच, मैक्सवेल ने खुद स्वीकार किया है उनका टेस्ट करियर समाप्त हो चुका है।

कोरोना टेस्टिंग की बढ़ी रफ्तार, निशुल्क जांच कैंप लगाकर की जा रही टेस्टिंग

मैक्सवेल का ध्यान अब केवल लिमिटेड ओवर की क्रिकेट पर है, जिसमें अगले तीन सालों में होने वाले तीन विश्व कप शामिल हैं। हेरल्ड सन न्यूजपेपर के अनुसार इस 32 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता कि मैं उसके ( टेस्ट टीम में वापसी) आसपास भी हूं। वह जानते हैं कि वह क्या चाहते हैं। उनके पास अभी ऐसे क्रिकेटर हैं जो फर्स्ट क्लास क्रिकेट के बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं।


0 Response to "ग्लेन मैक्सवेल ने स्वीकार किया- लगभग खत्म हो चुका है उनका टेस्ट करियर"

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article