दिल्ली में बवाल के बीच गृह मंत्री अमित शाह की आपातकालीन बैठक, किसान मोर्चा ने की हिंसा की निंदा
इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने बयान जारी कर कहा है कि जिन्होंने हिंसा की है उनसे हमारा कोई लेना देना नहीं है। हिंसा करने वालों से हम खुद को अलग करते हैं। हम हिंसा की निंदा करते हैं। किसान मोर्चा ने कहा कि हम किसानों को गणतंत्र दिवस परेड में अभूतपूर्व भागीदारी के लिए धन्यवाद देते हैं।
बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा ने ट्रैक्टर रैली निकालने की घोषणा की थी। इसी दौरान किसानों के निर्धारित मार्गों पर ना जाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थानों पर उनके और पुलिस के बीच मंगलवार को झड़प हो गई। कई किसान लाल किला परिसर में भी दाखिल हो गए और अपना झंडा गुंबद पर लगा दिया। हालांकि बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को परिसर से हटा दिया।
पुलिस ने शहर के कई हिस्सों में आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज भी किया। आईटीओ पर गुस्साए किसानों ने एक बस में तोड़फोड़ भी की। दिल्ली पुलिस ने राजपथ पर आधिकारिक गणतंत्र दिवस परेड समाप्त होने के बाद ही किसानों को निश्चित मार्गों पर ट्रैक्टर परेड निकालने की अनुमति दी थी। किसानों के मध्य दिल्ली की ओर जाने के हठ के बाद अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई।
राष्ट्रीय राजधानी से लगे सिंघू और टिकरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के कुछ समूह मंगलवार की सुबह पुलिस के अवरोधकों को तोड़कर दिल्ली में दाखिल हो गए थे।
यह भी पढ़ें : Farmers Protest: 26 जनवरी ट्रैक्टर परेड के बाद, अब किसान बजट वाले दिन संसद की ओर करेंगे कूच, 3 हजार वालंटियर होंगे शामिल
0 Response to "दिल्ली में बवाल के बीच गृह मंत्री अमित शाह की आपातकालीन बैठक, किसान मोर्चा ने की हिंसा की निंदा"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.