-->
कहीं नुकसान तो कहीं फायदा, ऐसा है किसानों का ये ट्रैक्टर मार्च

कहीं नुकसान तो कहीं फायदा, ऐसा है किसानों का ये ट्रैक्टर मार्च

राजधानी में जहां एक तरफ किसानों का ट्रैक्टर मार्च जारी हैं, जिससे पुलिस और किसान भाइयों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर किसानों के ट्रैक्टर मार्च से हरियाणा के ट्रैक्टर उद्योग को जबरदस्त फायदा हुआ है। बता दें कि परेड में शामिल होने के लिए पिछले दो माह में करीब 6000 किसानों ने नए ट्रैक्टरों की खरीद कर डाली है। जिससे ट्रैक्टर उद्योग में खुशी की लहर दौड़ गई है, क्योंकि ट्रैक्टरों की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 17.35 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

गौरतलब है कि तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा के किसान दो माह से सड़कों पर हैं। वहीं आंदोलन को मजबूत करने के लिए किसानों ने पहले ही ट्रैक्टरों से दिल्ली कूच करने की घोषणा कर दी थी। जिसकी वजह से हरियाणा में ट्रैक्टर उद्योग में भारी उछाल आया है। बता दें कि ट्रैक्टरों की खरीद करने वाले किसानों का कहना है कि ये ट्रैक्टर मार्च उनके लिए किसी त्यौहार से कम नहीं है।


यह भी पढ़ें : दिल्ली में बवाल के बीच गृह मंत्री अमित शाह की आपातकालीन बैठक, किसान मोर्चा ने की हिंसा की निंदा

 


 

0 Response to "कहीं नुकसान तो कहीं फायदा, ऐसा है किसानों का ये ट्रैक्टर मार्च"

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article