दिल्ली हिंसा को लेकर हरियाणा में ‘हाई अलर्ट’, प्रदेश के तीन जिलों में इंटरनेट सेवा बंद
बुधवार, 27 जनवरी 2021
Comment
दिल्ली में किसानों की
ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद हरियाणा में अलर्ट है। सीएम मनोहर लाल ने
मुख्य सचिव, गृह सचिव समेत कई आला अधिकारियों के साथ
उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में राज्य की हालत की समीक्षा की गई और इसके बाद प्रदेश
में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
इसके साथ ही प्रदेश के तीन जिलों में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई है। सोनीपत, झज्जर और पलवल में आज शाम तक के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इसके साथ ही DGP मनोज यादव ने जिला कप्तानों को दंगाईयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है।
दिल्ली में बवाल के बीच गृह मंत्री अमित शाह की आपातकालीन बैठक, किसान मोर्चा ने की हिंसा की निंदा
कानून व्यवस्था बिगाड़ने
वालों पर नजर रखने के साथ ही संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है।
इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।
0 Response to "दिल्ली हिंसा को लेकर हरियाणा में ‘हाई अलर्ट’, प्रदेश के तीन जिलों में इंटरनेट सेवा बंद"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.