दीप सिद्धू को NIA का नोटिस, लाल किले पर झंडा फहराने का लगा आरोप
बुधवार, 27 जनवरी 2021
Comment
दिल्ली में गणतंत्र दिनस
पर हुए ट्रैक्टर रैली ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। जिसके बाद दिल्ली की सड़कों पर
किसानों ने खूब हंगामा किया। आपको बता दें कि किसानों का एक बड़ा जत्था इन हिंसक
घटनाओं का विरोध कर रहा है। साथ ही इसका आरोप कुछ चुनिंदा लोगों पर ही लगाया जा
रहा है।
दरअसल, किसान नेताओं ने दीप सिद्धू पर किसानों को
भड़काने और हिंसा फैलाने का आरोप लगाया है। इसके बाद दीप सिद्धू ने फेसबुक पर आकर
कहा है ‘हमने प्रदर्शन के अपने लोकतांत्रिक अधिकार के तहत निशान साहिब का झंडा लाल
किले पर फहराया लेकिन भारतीय झंडे को नहीं हटाया गया.’ वहीं NIA ने आज डीप सिद्धू
को नोटिस भेजा है।
इसपर योगेंद्र यादव ने कहा कि दीप सिद्धू और गैंगेस्टर से नेता बने लखा सिधाना ने पिछली रात सिंघु बॉर्डर पर भी किसानों को भड़काने की कोशिश की है। उन्होंने आगे कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि किस प्रकार एक माइक्रोफोन के साथ दीप सिद्धू लाल किले तक पहुंच गया।
0 Response to " दीप सिद्धू को NIA का नोटिस, लाल किले पर झंडा फहराने का लगा आरोप"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.