रडार पर कई किसान नेता, सिंघु बॉर्डर से 'गायब', दिल्ली पुलिस के 83 जवान घायल
बुधवार, 27 जनवरी 2021
Comment
कृषि कानूनों के खिलाफ
गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड को लेकर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ।
किसान प्रदर्शनकारियों के बैरिकेडिंग तोड़ने, पुलिस से झड़प और तय रूट से अलग रास्तों पर ट्रैक्टर ले
जाने की खबरें दिन भर सुर्खियों में रहीं।
अब खबर है कि किसान प्रदर्शन में उपद्रव
को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने न सिर्फ संज्ञान में लिया है बल्कि इसके खिलाफ सख्त
ऐक्शन लेने की भी तैयारी में है और इन्हीं हिंसक घटनाओं को देखते हुए हरियाणा में
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक डीजीपी मनोज यादव ने तमाम जिला पुलिस कप्तानों को हाई
अलर्ट जारी करते हुए सर्वाधिक सतर्कता बरतने के आदेश जारी किए हैं। हरियाणा डीजीपी
ने कहा है कि उपद्रवियों और दंगाइयों से निपटने हेतु हरियाणा के सभी रेंज एडीजीपी,
पुलिस आयुक्तों, आईजी और सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को हाई अलर्ट पर रहने के
लिए बोला गया है।
बताया जा रहा है कि देर
रात केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से मामले में बड़ा ऐक्शन लिया जा सकता है। कई
किसान नेता रडार पर हैं। सिंघू बॉर्डर पर भी ट्रैक्टर परेड के बाद प्रमुख किसान
नेता दिखाई नहीं दे रहे हैं। वहीं दिल्ली पुलिस ने किसानों के प्रदर्शन को उग्र और
हिंसक बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों से झड़प में पुलिस के 83 जवान घायल हुए हैं।
0 Response to "रडार पर कई किसान नेता, सिंघु बॉर्डर से 'गायब', दिल्ली पुलिस के 83 जवान घायल"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.