हिंसक प्रदर्शन के बाद योगेंद्र यादव की सफाई, कहा ‘’मैं शर्मिंदा महसूस कर रहा हूं’’
स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा है कि किसानों की ट्रैक्टर परेड में मंगलवार को जो कुछ हुआ, उससे वह शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं और इसकी जिम्मेदारी लेते हैं। उन्होंने कहा, 'प्रदर्शन का हिस्सा होने के नाते जो चीजें हुईं, उनसे शर्मिंदा महसूस करता हूं और इसके लिए जिम्मेदारी लेता हूं।'
दीप सिद्धू को NIA का नोटिस, लाल किले पर झंडा फहराने का लगा आरोप
योगेंद्र यादव ने कहा,
'हिंसा किसी भी आंदोलन पर गलत प्रभाव डालती है।
मैं इस समय नहीं कह सकता कि यह किसने किया और किसने नहीं किया, लेकिन पहली नजर में ऐसा लगता है कि यह उन लोगों
ने किया जिन्हें हमने किसानों के प्रदर्शन से बाहर रखा है।' उन्होंने आगे कहा, 'मैंने लगातार अपील की कि हम तय किए गए रूट पर ही चलें और इससे न हटें। यदि
आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चलता है, केवल तभी हम जीतने में सफल होंगे।'
0 Response to "हिंसक प्रदर्शन के बाद योगेंद्र यादव की सफाई, कहा ‘’मैं शर्मिंदा महसूस कर रहा हूं’’"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.