6 पड़ोसी देशों को कोरोना वैक्सीन भेजने की शुरुआत, पड़ोसियों का सहारा बना भारत
बुधवार, 20 जनवरी 2021
Comment
देश में दुनिया का सबसे
बड़ा वैक्सीनेशन अभियान जारी है। इस बीच भारत ने आज से अपने पड़ोसी देशों को
कोरोना वैक्सीन भेजना शुरू कर दिया है। जिन देशों को कोरोना वैक्सीन भेज रही है
उसमें भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार और
सेशेल्स शामिल हैं।
सबसे पहले भूटान और
मालदीव के लिए वैक्सीन भेजी गई। भूटान को डेढ़ लाख और मालदीव को एक लाख डोज उपहार
में भेजी गई हैं। सभी देशों को सीरम इंस्टीट्यूट वाली वैक्सीन कोविशील्ड गिफ्ट के
तौर पर भारत सरकार भेज रही है। वैक्सीन देने से पहले संबंधित देशों के अधिकारियों
को दो दिन की ट्रेनिंग भी दी जा रही है।
इसे भी पढ़ें : बिना अग्रिम वीजा के 58 देशों की यात्रा कर सकते हैं भारतीय
0 Response to "6 पड़ोसी देशों को कोरोना वैक्सीन भेजने की शुरुआत, पड़ोसियों का सहारा बना भारत"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.