-->
 बिना अग्रिम वीजा के 58 देशों की यात्रा कर सकते हैं भारतीय

बिना अग्रिम वीजा के 58 देशों की यात्रा कर सकते हैं भारतीय

वर्ष 2021 आते ही दुनिया के सबसे अधिक शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची जारी कर दी गयी है। शक्तिशाली शब्द को सुनते ही सबसे पहले जेहन में अमेरिका का ख्याल आता है, लेकिन पासपोर्ट के मामले में यह खिताब जापान के पास है। Henley & Partners की पासपोर्ट इंडेक्स ग्लोबल रैंकिंग में जापान के पासपोर्ट को दुनिया में सबसे शक्तिशाली बताया गया है। अगर आपको लगता है की इसके बाद नम्बर दो पर सबसे ज़्यादा शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में अमरीका होगा, तो आप गलत सोच रहे हैं क्योंकि अमरीका को इस सूची में 7वें नंबर का रैंक प्राप्त हुआ है। इस सूची में 2020 की अपेक्षा भारत एक पायदान फिसलते हुए 85वें स्थान पर चला गया है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान इस सूची में नीचे से चौथे नंबर पर है, और चीन को 70वां स्थान मिला हुआ है।

इस सूचि के अनुसार बात करें हमारे देश की तो भारत को इस लिस्ट में 85 रैंक प्राप्त हुआ है यहाँ के नागरिकों को कुल 58 देशों में ऑन अराइवल की सुविधा मिलेगी। वही जापान नंबर 1 पर है तो उसे 191 देशों में ऑन अराइवल की सुविधा मिलती है, दूसरा रैंक सिंगापुर जिसे 190 तीसरा रैंक दक्षिण कोरिया और जर्मनी हैं जिनको 189 देशों के लिए यह सुविधा दी गयी है।

 

इन 58 देशों में कर सकते हैं यात्रा

भूटान, इंडोनेशिया, मकाओ, नेपाल, सर्बिया, मॉरीशस, सेनेगल, ट्यूनीशिया, कुक द्वीपसमूह, फ़िजी, माइक्रोनेशिया, नियू, वानुअतु, बारबाडोस, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, डोमिनिका, ग्रेनेडा, हैती, जमैका, मोंटेसेराट, सेंट किट्स ऐंड नेविस, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, त्रिनिदाद और टोबैगो, एल साल्वाडोर और कतर में भारतीय सौलानियों को अग्रिम वीजा की जरूरत नहीं है।

वहीं सेंट लूसिया, बोलीविया, आर्मेनिया, ईरान, जॉर्डन, कंबोडिया, लाओस, मालदीव, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते, केप वर्डे द्वीप, कोमोरस द्वीप, इथियोपिया, गैबॉन, गिनी-बिसाऊ, केन्या, मेडागास्कर, मॉरिटानिया, मोज़ाम्बिक, रवांडा, सेशेल्स, सिएरा लियोन, सोमालिया, तंजानिया, टोगो, युगांडा, ज़िम्बाब्वे, मार्शल आइलैंड्स, पलाऊ द्वीप, समोआ और तुवालु जैसे देशों में भारतीय सैलानियों को 'वीजा ऑन अराइवल’ की सुविधा मिलती है।



इसे भी पढ़ें : एयर टैक्सी भरेगी उड़ान, यहां जानिए पूरी डिटेल




 

0 Response to " बिना अग्रिम वीजा के 58 देशों की यात्रा कर सकते हैं भारतीय "

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article