वेब सीरीज ‘तांडव’ आप में
से बहुत से लोगो ने ये वेब सीरीज देख ही ली होगी क्योकि अभी आई है और अभी BZZ
में भी आ गई है। कुछ देखने वाले इस फिल्म की
तारीफे ही तारीफे कर रहे है और कुछ देखने वालो ने इस फिल्म मे कुछ और ही निकाल के
विवाद खड़ा कर दिया है। इस फिल्म पर विवाद इतना हो गया है कि सूचना एवं प्रसारण
मंत्रालय ने भारत में अमेजन प्राइम वीडियो के अधिकारियों तक तो तलब कर लिया है।
तांडव पर विवाद इस कदक छिड़ गया है सारी जगह अब इस वेब सीरीज के ही चर्चे है।
BJP के विधायक राम
कदम ने सीरीज़ पर आरोप लगाए है और सीरीज के मेकर्स के खिलाफ हिंदू देवताओं के
अपमान का आरोप लगाते हुए घाटकोपर पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करा दी है।
बीजेपी सांसद मनोज कोटक ने भी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर
को पत्र लिखा है और कहा है कि 'तांडव' पर बैन लगा दिया जाए. राम कदम ने 'तांडव' के मेकर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए कह दिया है कि सीरीज़ के ACTOR
, DIRECTOR और PRODUCER के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस में
शिकायत दर्ज करवाने से पहले राम कदम ने ट्विट भी किया. ट्विट में उन्होने सीरीज़
को बैन करने मांग की और कई आरोप लगा दिए।
उन्होंने लिखा,"आखिरकार क्यों हर बार फिल्मों और वेब सीरीज में
हिन्दू देवी देवताओं को अपमानित करने का काम किया जाता है। ताजा उदाहरण नई वेब
सीरीज 'तांडव' है. सैफ अली खान एक बार फिर ऐसी फिल्म या
सिरीज़ का हिस्सा है जो हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुचाता है। डायरेक्टर अली अब्बास
जफर को सिरीज़ से भगवान शिव का मजाक बनाने वाला हिस्सा हटाना होगा। एक्टर जीशान
अयूब को माफ़ी मांगना होगी। जब तक जरूरी बदलाव नहीं होते तब तक तांडव का बहिष्कार
किया जाएगा." वहीं महाराष्ट्र से बीजेपी सांसद मनोज कोटक ने भी प्रकाश
जावड़ेकर को लिख कर कहा है कि, "ऐसा लगता है कि तांडव के निर्माताओं ने जानबूझकर हिंदू देवताओं और हिंदू
धार्मिक भावनाओं का अपमान किया है।" असल में तांडव के पहले ही एपिसोड में actor
मोहम्मद जीशान अयूब ,भगवान शिव बने हुए है और यूनिवर्सिटी के छात्रों से कहते
हैं कि आखिर आपको किससे आजादी चाहिए। उनके मंच पर आते ही एक मंच संचालक कहता है,
'नारायण-नारायण’. प्रभु कुछ कीजिए। रामजी के
फॉलोअर्स लगातार सोशल मीडिया पर बढ़ते ही जा रहे हैं। ये सीन पहले ही episode
का है।
इसेे भी पढ़ें : एयर टैक्सी भरेगी उड़ान, यहां जानिए पूरी डिटेल
0 Response to "‘तांडव’ पर मचा तांडव, फिल्म को बैन करने की उठ रही है मांग"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.