-->
एक्शन में योगी सरकार, मुरादनगर हादसे के आरोपियों पर NSA के तहत कार्रवाई व पीड़ितों को दस-दस लाख देने के निर्देश

एक्शन में योगी सरकार, मुरादनगर हादसे के आरोपियों पर NSA के तहत कार्रवाई व पीड़ितों को दस-दस लाख देने के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद के मुरादनगर में शवदाह गृह की छत गिरने के हादसे पर मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुरादनगर हादसे में पीड़ित के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की और आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम लगाने का आदेश दिया हैं। 


इस घटना के जिम्मेदार इंजीनियर और ठेकेदार के खिलाफ रासुका लगाने के साथ ही दोषी इंजीनियर व ठेकेदार से नुकसान की वसूली होगी और उन्हें ब्लैक लिस्ट भी किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यालय से डीएम और कमिश्नर को नोटिस जारी कर पूछा गया, जब सितंबर में 50 लाख के ऊपर के निर्माण कार्य का भौतिक सत्यापन का निर्देश जारी किया गया था, तब यह चूक क्यों हुई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जिन आश्रित परिवार के पास आवास नहीं हैं, उन्हेंं आवासीय सुविधा मुहैया करने के भी निर्देश दिए हैं।



 

0 Response to "एक्शन में योगी सरकार, मुरादनगर हादसे के आरोपियों पर NSA के तहत कार्रवाई व पीड़ितों को दस-दस लाख देने के निर्देश"

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article