London में हो रही महात्मा गांधी की कटोरी-चम्मच नीलाम, जानिए क्या हो सकती है इनकी वास्तविक कीमत
बुधवार, 30 दिसंबर 2020
Comment
महात्मा गांधी द्वारा इस्तेमाल किये गए कुछ बर्तन जिनमें एक छोटी कटोरी, लकड़ी के दो चम्मच और लकड़ी के एक कांटे की ब्रिटेन के ब्रिस्टल में 10 जनवरी को नीलामी होने जा रही है। शुरुआती कीमत 55 हजार ब्रिटिश पाउंड रखी गई है।
अनुमान है कि इनकी कीमत 80 हजार ब्रिटिश पाउंड तक लग सकती है और इसका मतलब है कि भारत में इनकी कीमत 2 करोड़ रुपए बैठ सकती है। यह भी ध्यान देने लायक है कि नीलामी में बोलियां बेहद अनिश्चित होती हैं और कई बार कीमतें अनुमान से 2 या तीन गुना अधिक हो सकती हैं।
गांधी विरासत की खत, तस्वीरें, पेंटिंग, किताबें, सैंडल, चश्मे और दूसरी चीजें- दुनियाभर में संग्रह करने वाले लोगों और संस्थाओं को आकर्षित करती हैं। हालांकि, गांधी की ओर से व्यक्तिगत रूप से इस्तेमाल की गईं चीजों की नीलामी दुर्लभ है। कटोरी, चम्मचों का यह सेट बेहद उत्कृष्ट है। ये महात्मा गांधी के एक प्रसिद्ध अनुयायी सुमति मोरारजी के संग्रह से हैं।
ईस्ट ब्रिस्टल के नीलामीकर्ता की ओर से कहा गया है कि सेट का इस्तेमाल गांधी ने पुणे के आगा खान पैलेस (1942-1944) में और मुंबई के पाम बन हाउस में किया था। सभी सामान गांधी द्वारा इस्तेमाल किए जाते थे और ये सुमति मोरारजी के संग्रह से हैं, जो लंबे समय तक गांधी के दोस्त और अनुयायी रहे और उन्होंने गांधी जी का कई मौकों पर ध्यान रखा। इन सामानों का जिक्र उन्होंने अपनी किताब में किया है।
0 Response to "London में हो रही महात्मा गांधी की कटोरी-चम्मच नीलाम, जानिए क्या हो सकती है इनकी वास्तविक कीमत"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.