Coronavirus New Strain Update : देश में 20 लोग कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित
नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) में आठ नमूने, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल जीनोमिक्स (NIBMG) कल्याणी (कोलकाता के पास) में एक, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV), पुणे में एक, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो-साइंसेज हॉस्पिटल (NIMHANS) बेंगलुरु में सात, हैदराबाद स्थित कोशिका एवं आणविक जीवविज्ञान केंद्र (CCMB) में दो, दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (IGIB) में एक सैंपल में कोरोना का नया स्ट्रेन पाया गया है।। इन लोगों को कोरोना केयर सेंटर में सिंगल रूम आइसोलेशन में रखा गया है।
हालांकि कोरोना वायरस नए स्ट्रेन के कुछ मामले अन्य देशों में भी सामनें आए है। अमेरिका में ब्रिटेन में पाए गए कोरोना के नए स्ट्रेन का पहला मामला सामने आया है। समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार कोलोराडो में यह मामला सामने आया है। यहां के गवर्नर जारेड पोलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर अलर्ट, दिल्ली में ट्रेस किए जाएंगे ब्रिटेन से लौटे 7000 लोग
पाकिस्तान में मंगलवार को कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का पहला मामला सामने आया। नए स्ट्रेन के कुल तीन मामले सामने आए हैं। सिंध स्वास्थ्य विभाग का हवाला देते हुए, डॉन ने बताया कि ब्रिटेन से लौटे 12 लोगों के नमूने जीनोटाइपिंग के लिए लिए गए थे, जिनमें से छह पॉजिटिव थे और तीन के नए स्ट्रेन से संक्रमित होने के बारे में पता चला।
वहीं, जापान में दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए स्ट्रेन का मामला सामने आया है। समाचार एजेंसी ANI ने जापान टाइम्स के हवाले से इसकी जानकारी दी। 19 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका से लौटी महिला इस नए स्ट्रेन से संक्रमित पाई गई। इसके अलावा इसी महीने ब्रिटेन में पाए गए कोरोना के नए स्ट्रेन से छह लोग संक्रमित मिले हैं। जापान में नए स्ट्रेन अब तक कुल 15 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं।
0 Response to "Coronavirus New Strain Update : देश में 20 लोग कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.