-->
कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर अलर्ट, दिल्ली में ट्रेस किए जाएंगे ब्रिटेन से लौटे 7000 लोग

कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर अलर्ट, दिल्ली में ट्रेस किए जाएंगे ब्रिटेन से लौटे 7000 लोग

ब्रिटेन में पाए गए कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को देखते हुए देश में भी एहतियात बरती जा रही है जिसके चलते 25 नवंबर से 8 दिसंबर के बीच भारत आये यात्रियो से जिला निगरानी अधिकारी संपर्क करेंगे भारत ने मंगलवार रात से ब्रिटेन से आने जाने वाली सभी फ्लाइट पर रोक लगा दी हैं जिसको देखते हुए दिल्ली सरकार ने पिछले 2 हफ्ते में ब्रिटेन से आए सभी लोगों की घर-घर जाकर जांच करने का अहम् फैसला लिया है हालांकि 9 दिसंबर से अब तक ब्रिटेन से लगभग 7,000 लोग दिल्ली पहुंच चुके हैं 

corona vaccine : कोरोना वैक्सीन पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान,कुछ हफ्तों में शुरू होंगे टीके 

लेकिन लगभग ब्रिटेन से भारत आए 20 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिनको कोरेन्टेन के लिए भेज दिया गया है अब उनके सैंपल टेस्ट के नतीजों से जवाब मिलेगा कि ब्रिटेन का नया वायरस भारत में दाखिल हुआ है या नहीं

पहले ब्रिटेन से भारत पहुंचे 8 यात्रियों के कोरोना पॉजिटिव होने की बात सामने आई जिनमे 6 यात्री लंदन से दिल्ली पहुंचे थे इनमें से एक यात्री ने दिल्ली से चेन्नई के लिए फ्लाइट ली थी उसे चेन्नई में टेस्ट के बाद कोरोना पॉजिटिव पाया गया वहीं ब्रिटेन से कोलकाता पहुंचे 2 यात्रियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया इन सभी के सैंपल पुणे भेजे गए हैं ताकि ये पता लगाया जा सके कि क्या इनमें ब्रिटेन में फैला कोरोना का वायरस है या नहीं

Coronavirus: देश में कोरोना संक्रमित एक करोड़ के पार, लगभग 95 लाख से ज्यादा हो चुके ठीक

सरकार के मुताबिक देश में अब तक ब्रिटेन में फैले नए कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वी के पॉल ने कहा कि हमारे देश में ऐसा सिग्नल नहीं पाया है हमें नजर रखना होगा स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी नए दिशानिर्देश इस बार काफी सख्त हैं

 

 

 


0 Response to "कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर अलर्ट, दिल्ली में ट्रेस किए जाएंगे ब्रिटेन से लौटे 7000 लोग"

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article