Coronavirus: देश में कोरोना संक्रमित एक करोड़ के पार, लगभग 95 लाख से ज्यादा हो चुके ठीक
शनिवार, 19 दिसंबर 2020
Comment
देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या एक करोड़ को पार कर चुकी है। यह संख्या बड़ी जरूर दिखती है, लेकिन इससे घबराने की नहीं, सावधानी बरतने की जरूरत है। इसके साथ ही एक अच्छी खबर ये भी हैं कि देश में अब तक 95 लाख से ज्यादा संक्रमित ठीक हो चुके हैं। इस बीच देश में बीते 24 घंटे में 25,153 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। यह संख्या शुक्रवार के 22,889 आंकड़े से ज्यादा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की नई रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 25,153 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ से अधिक हो गई है। देश में कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,45,136 हो गई है।
मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, देश में वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 95 लाख से अधिक हो गई है। फ़िलहाल संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 95,50,712 है। वहीं, देश में लगातार सक्रिय मामलों की संख्या कम होती जा रही है। वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 3,08,751 है।
0 Response to "Coronavirus: देश में कोरोना संक्रमित एक करोड़ के पार, लगभग 95 लाख से ज्यादा हो चुके ठीक"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.