-->
किसानों के हित में नया कृषि कानून, विपक्ष कर रहा किसानों को गुमराह: PM मोदी

किसानों के हित में नया कृषि कानून, विपक्ष कर रहा किसानों को गुमराह: PM मोदी


PM Modi ने मध्य प्रदेश के किसानों को संबोधित करते हुए नए कृषि कानून के फायदे गिनाएI साथ ही इसी बहाने विपक्ष को आड़े हाथों लिया किसानों को गुमराह करने का आरोप लगायाकिसान आंदोलन और विपक्ष के हमले के बीच PM Modi ने मध्य प्रदेश के हजारों किसानों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा, पीएम ने कहा कि विपक्ष कृषि कानून को लेकर किसानों को गुमराह कर रहा है, पिछले 6 महीने से कानून लागू हैं लेकिन कोई शिकायत नहीं आई साथ ही नए कानूनों के लाभ लाभ बतायेI     

किसान को MSP पर दिया भरोसा

PM मोदी ने कहा कि कृषि सुधार के बाद एक सबसे बड़ा झूठ MSP पर बोला जा रहा हैअगर हमें MSP हटानी होती तो स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू ही क्यों करतेI हर बार हमारी सरकार MSP की घोषणा करती है, ताकि किसानों को परेशानी ना होI  

APMC को नहीं किया खत्म, किसानों को  दिया नया विकल्प

PM मोदी ने कहा कि APMC को लेकर झूठ फैलाया जा रहा है, हमने APMC को खत्म नहीं किया है सिर्फ किसानों को नया विकल्प दिया हैअब किसान वहां फसल बेच सकता है, जहां उसे फायदा दिखेI PM मोदी ने कहा कि कई जगहों पर किसानों ने नए नियम के तहत अपनी फसल बेचना शुरू कर दिया हैI  

कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग से किसानों को होगा फायदा 

PM मोदी ने कहा कि देश के कई राज्यों में पहले से ही कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग एग्रीमेंट चल रहे हैं, ऐसा पहली बार नहीं हुआ हैI पंजाब की कांग्रेस सरकार ने हाल ही में ऐसा ही एक कॉन्ट्रैक्ट किया थाI हमने अब इसमें बदलाव किया है कि किसान से कॉन्ट्रैक्ट करने वाली कंपनी को अपना वादा पूरा करना होगाI  



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियों पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगायाI PM मोदी ने कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में किसानों की सिर्फ एक बार ही कर्जमाफी की गई, वो भी 50 हजार करोड़ जबकि उनकी सरकार हर साल इससे अधिक पैसे किसानों के खाते में भेज रही हैI प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने अपने संबोधन के अंत में किसानों को बातचीत का भरोसा दियाI पीएम मोदी ने कहा कि देश के अधिकतर किसान इन कानूनों के साथ हैं, लेकिन अब भी किसी को आशंका है, तो हम सिर झुकाकर-हाथ जोड़कर हर मुद्दे पर बात करने के लिए तैयार हैंI  

0 Response to "किसानों के हित में नया कृषि कानून, विपक्ष कर रहा किसानों को गुमराह: PM मोदी"

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article