-->
Air Pollution : वायु प्रदूषण से 17 लाख लोगों ने गंवाई जान, हुआ 1.4 फीसदी GDP का नुकसान

Air Pollution : वायु प्रदूषण से 17 लाख लोगों ने गंवाई जान, हुआ 1.4 फीसदी GDP का नुकसान

देश में वायु प्रदूषण की वजह से  साल 2019 में 17 लाख लोगों ने जान गंवाई. ये देश में हुई कुल मौतों  का 18 प्रतिशत है। वायु प्रदूषण से खराब हुई सेहत की वजह से लोगों की प्रोडक्टिविटी में जो कमी आई उससे देश की GDP को 1.4 प्रतिशत यानी 260,000 करोड़ का नुकसान हुआ।

Driving rules :अगर आपके पास है कार तो ये खबर आपके लिए, सरकार ने बदले कार ड्राइविंग के नियम 

शोध में सामने आई जानकारी, लैंसेट प्लेनेटरी हेल्थ जर्नल में मंगलवार को स्टेट लेवल डिसीज बर्डेन इनिसिएटिव का वायु प्रदूषण का स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था पर असर शीर्षक से एक पेपर पब्लिश हुआ। जिसके मुताबिक घरों के अंदर जहां वायु प्रदूषण कम होने की वजह से बीमारियों का ग्राफ गिरा वहीं बाहरी वायु प्रदूषण की वजह से बीमारियों का बर्डेन बढ़ा है।

वायु प्रदूषण की वजह से आर्थिक नुकसान में सबसे आगे उत्तर प्रदेश है। यहां वायु प्रदूषण ने GDP का 2.2 प्रतिशत नुकसान किया जबकि बिहार में यह आंकड़ा GDP का 2 प्रतिशत रहा।

Gold Price: सोने के भाव  में फिर गिरावट, जानिए क्या है ताजा कीमत  

डिसीज बर्डेन इनिसिएटिव के डायरेक्टर एवं आइसीएमआर में पॉप्युलेशन हेल्थ के नेशनल चेयर प्रोफेसर ललित डनडोना ने कहा, वायु प्रदूषण की वजह से लोगों में होने वाली बीमारी के इलाज में देश की GDP का तकरीबन 0.4 प्रतिशत खर्च हुआ। वायु प्रदूषण की वजह से सबसे ज्यादा आर्थिक नुकसान निम्न विकसित राज्यों को हुआ। प्रोफेसर ने कहा कि वायु प्रदूषण अगर समय पर नहीं रोका गया तो इसका असर 2024 में भारत की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर करने के सपने पर असर पड़ेगा।


0 Response to "Air Pollution : वायु प्रदूषण से 17 लाख लोगों ने गंवाई जान, हुआ 1.4 फीसदी GDP का नुकसान"

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article