Gold Price: सोने के भाव में फिर गिरावट, जानिए क्या है ताजा कीमत
रविवार, 20 दिसंबर 2020
Comment
Gold Price : सोने के भाव में एकबार फिर गिरावट दर्ज की गई, सोने का भाव 300 रुपये प्रति दस ग्राम तक नीचे आया जबकि चांदी का भाव 100 रुपये और मजबूत हो गया। वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में मजबूत का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर भी दिखा।
शुक्रवार को सोने की कीमत में 21 रुपये की तेजी दर्ज की गई। जिसके बाद अब सोना 49,644 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं 259 रुपये की गिरावट के साथ चांदी 66,784 रुपये प्रति किलो रह गया। इससे पहले गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 194 रुपये की तेजी के साथ सोना 49,455 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था।
जबकि 1,184 रुपये की तेजी के साथ चांदी 66,969 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई थी। जानकारों के मुताबिक सोने की कीमत में मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय सर्राफा बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है।
हालांकि इन सबके बीच सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि भले ही पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन आगे इसकी कीमत में कमी आएगी। इन लोगों का कहना है कि ग्लोबल इकनॉमी में सुधार और अमेरिका-चीन के बीच तनाव कम होने से निवेशक सोने को छोड़कर शेयर बाजार का रुख कर रहे हैं। यही वजह है कि निकट भविष्य में सोने की कीमतों में भारी उछाल की संभावना नहीं है।
0 Response to "Gold Price: सोने के भाव में फिर गिरावट, जानिए क्या है ताजा कीमत "
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.