Driving rules :अगर आपके पास है कार तो ये खबर आपके लिए, सरकार ने बदले कार ड्राइविंग के नियम
रविवार, 20 दिसंबर 2020
Comment
सड़क हादसों के मामले हर रोज़ सामने आते देख, देश की केंद्र सरकार आये दिन बड़े-बड़े फैसले ले रही है कभी
बाइक पर बैठने और बाइक के डिज़ाइन में फेरबदल, तो कभी बाइक चालकों के लिए घटिया हेलमेट प्रतिबन्धित किये।
अब सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि इस कदम के तहत सभी तरह की कारों
में फ्रंट सीट्स के लिए एयरबैग्स अनिवार्य होगा। पिछले साल 1 जुलाई को ड्राइवर की सीट के लिए एयरबैग
अनिवार्य किया गया था। अब नए नियम में सभी तरह की कारों के फ्रंट की दोनों सीट्स
के लिए एयरबैग्स को देना अनिवार्य हो जाएगा।
वाहन मानकों की तकनीकी समिति ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और सरकार ने ऑटोमेटिव इंडस्ट्री स्टैंडर्ड (AIS) में संशोधन के लिए एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, सड़क परिवहन मंत्रालय इस बारे में मंथन कर रहा है कि नया नियम कब से लागू किया जाएगा।
यह फैसला कार निर्माताओं से बातचीत के बाद लिया गया है और उन्हें इसे लागू करने के लिए पर्यापत वक्त दिया जाएगा। सूत्र के मुताबिक, यह व्यवस्था लागू होने के लिए सालभर का वक्त काफी होगा। अभी कारों में सिंगल एयरबैग अनिवार्य है। इससे ड्राइवर के बगल में बैठे शख्स को गंभीर चोट यहां तक कि मृत्यु का खतरा बना रहता है।
0 Response to "Driving rules :अगर आपके पास है कार तो ये खबर आपके लिए, सरकार ने बदले कार ड्राइविंग के नियम"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.